उप्र उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश मंत्री बने संतोष गुप्ता...व्यापारी हितों के लिए लिया ये संकल्प!



लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा एवं समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियो की सहमति के आधार पर अम्बेडकरनगर जिले के रफीगंज निवासी संतोष कुमार गुप्ता को उ०प्र० उद्योग व्यापार मण्डल (सत्र 2024-27) का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया जाता है। ताकि आप प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओ के समाधान हेतु कार्यरत रहेंगे प्रदेश, जनपद एवं नगर के व्यापारियो के हित मे संघर्ष हेतु कटिबद्ध रहते हुए, सभी को साथ लेकर संगठनहित मे अपनी सेवायें देते रहेंगे। आपके कुशल नेतृत्व मे व्यापारी समाज की समस्याओ का समाधान होगा।
इस संबंध में नव मनोनीत प्रदेश महामंत्री संतोष गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश नेतृत्व ने जो मुझे नई जिम्मेदारी सौंपी है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओ के समाधान के लिए हर्षद से संघर्ष करूंगा। 
वही उनके मनोनयन की जानकारी मिलने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का ताता लग गया। जिसमें डॉ० दिलीप सेठ, महेन्द्र जैन मयूर,राजेन्द्र गुप्ता, सुनील पाण्डेय, भैरो प्रसाद मिश्र (पूर्व सांसद), साधना सिंह (सांसद), रविन्द्र प्रताप मल्ल (पूर्व विधायक), अशोक कंसल (पूर्व विधायक), रामतीर्य सिंघल (विधायक), सुरेन्द्र मैथानी (विधायक) रामबाबू कुशवाहा, कमलाकान्त पाण्डेय, शैलेन्द्र शर्मा, राज कुमार अग्रवाल, रामकिशोर मिश्र, राजेन्द्र शुक्ला, शिवशंकर वर्मा, टी.एन. अग्रवाल, धर्मपाल अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments