आजमगढ़। दी टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ की वार्षिक बैठक एवं नये पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव व गठन वर्ष- 2024-25 के लिए को ग्रैड एस.आर. होटल मड़या में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता राजनाराण गुप्त व संचालन मंत्री बद्री प्रसाद गुप्त ने किया, जिसमे पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष राज नारायण गुप्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पोद्दार, उपाध्यक्ष विपिन गुप्त, मंत्री सत्यप्रकाश लाल श्रीवास्तव, सह मंत्री (जी.एस.टी.) अरविंद यादव, सह मंत्री-(इनकमटैक्स) रमेश यादव, कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा, मीडिया प्रभारी विकास वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष विष्णु सहाय का चयन किया गया। जबकि कार्यकारिणी सदस्य में एखलाक अहमद, अवधेश चन्द्र श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश गुप्त, अनवर जमाल, अशोक कुमार सिंह, विनोद कुमार शर्मा, बद्री प्रसाद गुप्त (पदेन) का सर्व सम्मति से चयन किया गया। इस अवसर शिव दत्त यादव, अरुण कुमार बरनवाल, अब्दुल कयूम, अनिल सिंह, रतनेश वर्मा, नीरज तिवारी, राधारमण पाठक, उमेश यादव, राजेश यादव व संपूर्ण संघ तथा उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोशिएशन के सम्मानित सदस्य सतीश चंद्र गुप्त, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रभात कुमार बरनवाल, अभिषेक गुप्ता की उपस्थिति में विभिन्न विषयों की चर्चा व परिचर्चा के उपरान्त प्रक्रिया पूर्ण कराई गयी।
0 Comments