लखनऊ। प्रदेश के अलीगढ़ में शुक्रवार (24 मई) को आग लगने से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। तालानगरी में मनकामेश्वर स्टील फैक्ट्री का बॉयलर फटने से आग लग गई। वहीं आग लगने की सूचना पर दमकल की कई गाड़िया मौके पर आग पर काबू पाने में जुट गई हैं। वहीं इस अग्नि कांड कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। देशभर में ताला नगरी के नाम से विख्यात अलीगढ़ में शुक्रवार शाम स्टील फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। पूरा मामला औद्योगिक क्षेत्र स्थित मनकामेश्वर स्टील फैक्ट्री का बताया जा रहा है। बताया गया कि फैक्ट्री में बॉयलर फट गया जिससे फैक्ट्री के अंदर आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि कई इस घटना में बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के भर्ती करा दिया गया है। इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत को लेकर आधिकारिक रूप से अभी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं अलीगढ़ पुलिस ने इस संबंध में अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि, थाना हरदुआगंज क्षेत्रांतर्गत फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, फायर सर्विस टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू एवं राहत बचाव कार्य जारी है। 05 घायल लोगों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है, अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
0 Comments