आजमगढ़। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में जिले के दो लोकसभा सीट आजमगढ़ और लालगंज में मतदान जारी है। चिलचिलाती धूप के बाद भी 3 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत लालगंज में 44.57 प्रतिशत व आजमगढ़ में 45.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के मुख्य चुनाव अभिकर्ता राज बहादुर यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर सगड़ी विधान सभा क्षेत्र के 14 बूथों पर सत्ता पक्ष बीजेपी के संरक्षित अपराधियों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सगड़ी विधान सभा क्षेत्र के बूथ न.14, 15 व 16 सुभाष इंटर कालेज करखिया रूस्तम, बूथ न .27 प्राथमिक विद्यालय वातन, बूथ न. 52 व 53 प्राथमिक विद्यालय अजगरा मसर्की, बूथ न. 70 व 71 प्राथमिक विद्यालय मसुरियापुर, बूथ न. 77, 78 व 79 प्राथमिक विद्यालय बघावर ताहिरपुर बूथों पर सत्ता पक्ष बीजेपी के अपराधी व गुण्डे प्रवृत्ति के लोग सत्ता के संरक्षण में बूथ कैच्परिंग करना चाहतेे है। उन्होंने तत्काल उपरोक्त बूथों पर पैरा मिलेट्री फोर्स लगाकर मतदान को प्रभावित होने से रोकने की मांग की।



0 Comments