400 पार नारे से सपा को आने लगता है चक्कर-योगी

जीयनपुर में चुनावी जनसभा में सपा-कांग्रेस पर बरसे सीएम!


आजमगढ़। जिले के सगड़ी विधानसभा की जीयनपुर में लोकसभा सदर प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में जनसभा करने पहुंचें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस का गठबंधन जब भी हुआ है अनर्थ किया है। उन्होने कहा की सैफई परिवार आया है, वो आपका शोषण करने के लिए आया हैं, वह आपको ठगने के लिए आया। सदर लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सगड़ी विधानसभा के जीयनपुर में 3.30 बजे पहुंचें। सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, भगवान श्री राम की प्रतिमा सगड़ी की पूर्व विधायिका वंदना सिंह ने भी भगवान श्री राम की प्रतिमा व प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा, अरविंद जयसवाल ने भी मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। मुख्यमत्री योगी ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में भी आप यहां मौजूद है। मैं आप का स्वागत करता हू। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पांच चरण के मतदान समाप्त हो चुके हैं। और छठवें चरण का मतदान आ रहा है। आपको भी छठवें चरण में मतदान करना है। मैं कल चंडीगढ़ हरियाणा और दिल्ली में था, इससे पहले भी कई राज्यों में होकर आया हूं। और मैं दावे के साथ कह सकता हूं। पहले से ही की 4 जून को क्या परिणाम आने जा रहा है। पूरा देश बोल रहा है कि फिर एक बार, फिर एक बार, अबकी बार अबकी बार, मुख्यमंत्री योगी ने कहा की आपके 400 पार के नारे से समाजवादी पार्टी को चक्कर आने लगता है। समाजवादी वाले सोचते हैं कि चार सौ कैसे, क्योंकि समाजवादी वाले तो चार सौ तो कभी देखा ही नहीं। वो सिर्फ़ 62 सीटो पर चुनाव लड़ रहे हैं। और उसमे भी प्रत्याशी भागते जा रहे हैं। वो जनता से पूछते है कैसे चार सौ पार, तो जनता उनका जवाब देती है, जो राम को लाएं हैं। आजमगढ़ वाले सहमत है न जो राम को लाएं हैं। आज मोदी जी ने देश के अन्दर तस्वीर और तकदीर दोनों बदली हैं। हमारे देश को दुनिया में सम्मान मिल रहा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। विकास के बड़े बड़े कार्य हुए है। ट्रेनों की सौगात मिली है, मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल रही है। विश्व विद्यालय बन रहे हैं। हर घर नल योजना के माध्यम से शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने का कार्य भी हो रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय गरीब रोड पर मरता था। गरीब ईलाज के अभाव में दम तोड़ता था, किसान आत्महत्या करता था। नौजवानों की नौकरी पर सेंध लगती थीं। बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। मोदी जी ने राम लला को विराजमान कराया हैं। तो हमने भी कहा यह जो माफिया, अपराधी जो जनता को खून चूसते थे। हमने कहा इनकी भी राम नाम सत्य कह कर यात्रा निकाल देनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में जितने भी बड़े माफिया थे या तो जहन्नुम में चले गए या तो फिर प्रदेश छोड़ के मुक्त हो गए। गरीबों के लिए आज राशन भी है, मुफ्त इलाज भी हैं। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि है। हर घर में उजवला योजना का कनेक्शन भी हैं। मोदी जी ने कहा है तीसरी बार सरकार बनेगी तो 70 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोगों को 5 लाख प्रति वर्ष ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। मोदी जी ने कहा है हर गरीब को आवास बनवा कर देंगे। मैं आपसे यही कहने के लिए आया हु की जिन लोगों ने आजमगढ़ की पहचान को संकट में लाया था। आप बाहर जाते थे तो लोक आपके शक की निगाहों से देखते थे। वो तो निरहुआ आ गया आज आप जाते है तो आपको सम्मान की निगाहों से देखते है, जहा से निरहुआ सांसद है आप वहा से हैं। अब यहां कला का प्रशिक्षण होगा। समाजवादी पार्टी अपराधी पार्टी थी, अपराधियों की फैक्ट्री चलती थी, माफियाओं की फैक्ट्री चलती थी। निरहुआ आजमगढ़ को एक नई ऊंचाई देने का काम कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments