आजमगढ़। जिले के आजमगढ़ व लालगंज लोकसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर शाम 6 बजे तक 56.07 प्रतिशत व लालगंज में 54.39 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पांच बजे तक मात्र 54.23 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। जबकि लालगंज में 52.23 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। चिलचिलाती धूप व गर्मी के कारण मतदान की गति सुबह से ही धीमी थी। अपराह्न तीन बजे तक आजमगढ़ में 45.33 व लालगंज में 44.33 प्रतिशत, 1 बजे तक आजमगढ़ में 38.33 प्रतिशत व लालगंज में 38.13 प्रतिशत, पूर्वांह्न 11 बजे तक आजमगढ़ में 28.63 व लालगंज में 28.40 प्रतिशत तथा नौ बजेे तक आजमगढ़ में 14.10 प्रतिशत व लालगंज में 13.95 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर निरहुआ, धर्मेंद्र, नीलम और दरोगा प्रसाद सरोज संग 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। जनपद आजमगढ़ में दस विधानसभा और दो लोकसभा सीट है। लालगंज व आजमगढ़ लोकसभा में कुल 3707047 मतदाता हैं। सभी मतदाता दोनों लोकसभा क्षेत्र में बनाए गए 2336 मतदान केंद्रों पर बने 3801 पर मतदान करेंगे। लोकसभा आजमगढ़ की बात की जाए तो यहां कुल 18, 68165 मतदाता है। पिंक, स्पेशल, यूथ और मॉडल बूथ करेंगे मतदाताओं का स्वागत रू जिले में दो लोकसभा क्षेत्र के दसों विधानसभाओं में एक-एक महिला मतदाताओं के लिए पिंक बूथ, नौजवान वोटरों के लिए यूथ बूथ, मॉडल बूथ और दिव्यांग मतदाताओं के लिए स्पेशल बूथ बने हैं। वहीं एक-एक मॉडल बूथ की भी स्थापना की गई है। इस बूथ पर मतदाताओं के लिए एक अलग से वेटिंग रूम बनाया गया है। जहां पर एलईडी स्क्रीन लगी होगी। मतदान केंद्र के द्वार को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल भी मुस्तैद नजर आए। सुबह जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। लोकसभा सीट आजमगढ मंे शाम 5 बजे तक 55.23 मतदान प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। गोपालपुर- 53.81 प्रतिशत, सगड़ी-56.34 प्रतिशत, मुबारकपुर-56.34 प्रतिशत, आजमगढ़-54.57 प्रतिशत व मेंहनगर-51.31 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 3 बजे तक गोपालपुर-46.4 प्रतिशत, सगड़ी-45.3 प्रतिशत, मुबारकपुर-46.8 प्रतिशत, आजमगढ़- 45.29 प्रतिशत व मेंहनगर- 43.39 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 1 बजे तक गोपालपुर-39.5 प्रतिशत, सगड़ी-38.52 प्रतिशत, मुबारकपुर-39.17 प्रतिशत, आजमगढ़- 37.25 प्रतिशत व मेंहनगर- 37.66 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 11 बजे तक 28.53 प्रतिशत मतदान लोगों ने मतदान किया। विधानसभा गोपालपुर-29.62 प्रतिशत, सगड़ी-28.86 प्रतिशत, मुबारकपुर-28.42 प्रतिशत, आजमगढ़- 27.65 प्रतिशत व मेंहनगर- 28.57 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 9 बजे तक 14.10 प्रतिशत मतदान लोगों ने मतदान किया। विधानसभा गोपालपुर-15.24 प्रतिशत, सगड़ी-14.15 प्रतिशत, मुबारकपुर-13.62 प्रतिशत, आजमगढ़-14.1 प्रतिशत व मेंहनगर-13.8 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं लालगंज में शाम छ बजे तक 54.36 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। अतरौलिया 57.07 प्रतिशत, निजामाबाद 54.98 प्रतिशत, फूलपुर 55.7 प्रतिशत, दीदारगंज 52.52 प्रतिशत व सगड़ी 52.4 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। शाम पांच बजे तक अतरौलिया 55.47 प्रतिशत, निजामाबाद 53.36 प्रतिशत, फूलपुर 54.33 प्रतिशत, दीदारगंज 51.1 प्रतिशत व सगड़ी 50.39 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। दोपहर 3 बजे तक अतरौलिया 46.68 प्रतिशत, निजामाबाद 44.92 प्रतिशत, फूलपुर 45.48 प्रतिशत, दीदारगंज 43.39 प्रतिशत व सगड़ी 42.89 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। एक बजे तक अतरौलिया 39.33 प्रतिशत, निजामाबाद 38.21 प्रतिशत, फूलपुर 38.33 प्रतिशत, दीदारगंज 37.41 प्रतिशत व सगड़ी 37.38 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। सुबह 11 बजे तक अतरौलिया 28.94 प्रतिशत, निजामाबाद 28.52 प्रतिशत, फूलपुर 28.24 प्रतिशत, दीदारगंज 28.19 प्रतिशत व सगड़ी 28.11 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। जबकि सुबह 9 बजे तक अतरौलिया 13.1 प्रतिशत, निजामाबाद 13.78 प्रतिशत, फूलपुर 13.9 प्रतिशत, दीदारगंज 13.97 प्रतिशत व सगड़ी 13.8 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।

0 Comments