प्रयागराज की दोनों सीटों पर भाजपा ने नए उम्मीदवारों को मौका दिया है। इलाहाबाद सीट से मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह इलाहाबाद सीट से नीरज त्रिपाठी को भाजपा ने टिकट दिया है। नीरज त्रिपाठी पूर्व राज्यपाल और यूपी विधानसभा के अध्यक्ष रहे केशरी नाथ के पुत्र हैं। इसके अलावा फूलपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद केसरी देवी पटेल का टिकट भी कट गया है। उनकी जगह प्रवीण पटेल को भाजपा ने मैदान में उतारा है। प्रवीण पटेल अभी फूलपुर सीट से विधायक हैं।
इसके अलावा, कौशांबी लोकसभा सीट से भाजपा ने एक बार फिर विनोद सोनकर पर भरोसा जताया है। भाजपा ने मौजूदा सांसद सोनकर को टिकट दिया है। इसके अलावा मछलीशहर से बीडी सोनकर को टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव 2024 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। भाजपा की नई सूची में मैनपुरी लोकसभा सीट से जयवीर ठाकुर, फूलपुर लोकसभा सीट से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद लोकसभा सीट से नीरज त्रिपाठी, कौशाम्बी लोकसभा सीट से विनोद सोनकर, बलिया सीट से नीरज शेखर, मछलीशहर सीट से बीपी सरोज व गाजीपुर सीट से पारसनाथ राय को टिकट मिला है।

0 Comments