आजमगढ़। जिले की दूसरी लोकसभा सीट लालगंज का बसपा उम्मीदवार कौन होगा। क्या फिर संगीता आजाद को ही टिकट देगी या फिर कोई नया प्रत्याशी मैदान में होगा। क्योंकि वर्तमान सांसद संगीता आजाद की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोटो वायरल होने के बाद जिले में यह चर्चा आम हो गई थी कि इस बार भारतीय जनता पार्टी नीलम सोनकर की जगह उन्हें सांसद का उम्मीदवार बना सकती हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उन तमाम अटकलें को समाप्त करते हुए पूर्व सांसद नीलम सोनकर पर ही भरोसा जताया है। समाजवादी पार्टी ने दो बार के सांसद दरोगा प्रसाद सरोज को फिर उम्मीदवार बनाया है। लेकिन बहुजन समाज पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की।
वर्तमान सांसद संगीता आजाद पिछली बार लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीलम सोनकर को हरा दिया। उनके पति खुद बसपा की लालगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। वर्ष 1996 में डा. बलिराम ने पहली बार बहुजन समाज पार्टी का खाता खोला था। 1998 के चुनाव में दुर्गा प्रसाद सरोज से हार के एक साल बाद 1999 में दूसरी बार सांसद चुने गए। वर्ष 2004 में फिर दरोगा प्रसाद सरोज से हार गए। लेकिन 2009 में उन्होंने तीसरी बार बसपा का पताका लहराया उनके बाद 10 साल तक बसपा यहां जीत नहीं दर्ज कर पाए। वर्ष 2019 में मोदी वेव के बाद भी संगीता आजाद ने जीत दर्ज की। लालगंज लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी का दबदबा रहा है 1996 के बाद 4 बार बसपा, 2 बार सपा और एक बार भाजपा जीत चुकी है।
0 Comments