आजमगढ़: दुष्कर्म के आरोप में प्रधानप्रति गिरफ्तार... पेमेंट देने के बहाने बनाया था शिकार!


आजमगढ़। तहबरपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में प्रधानपति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रधान पति ने महिला को पेमेंट देने के बहाने शिकार बनाया था। दरअसल, तहबरपुर थाना क्षेत्र के टिकापुर प्रधानपति अटल यादव पुत्र कबीर यादव पर एक महिला ने आरोप लगाया कि उसका 10 महीने का पेमेंट रोककर रखे है माँगने पर नही दिया जाता था। 18 जनवरी की शाम करीब 5 बजे पीड़िता शौचालय मे थी तभी विपक्षी अटल यादव शौचालय में घुसकर छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। मना करने पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गयी। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष मधुपनिका द्वारा संपादित की जा रही है। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर उक्त मुकदमे में धारा 376 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी है । शनिवार को पुलिस ने आरोपी प्रधान पति अटल कुमार यादव पुत्र कबीर यादव, निवासी ग्राम टीकापुर थाना तहबरपुर को खुद के भाई की दुकान टीकापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 संजय कुमार सिंह, का0 अजय राय, का0 गौरव यादव, का0 रत्नेश सिंह व म0का0 साधना सिंह शामिल रही। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि तहबरपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने आरोप लगाया था कि प्रधान पति उसके काम का भुगतान नहीं कर रहे हैं और भुगतान देने के बहाने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments