श्याम सिंह /माहुल। अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर सोमवार रात नौ बजे सरिया लदी ट्राली में पीछे से स्कार्पियो आ घुसी। जिसमे ट्राली से पीछे की तरफ निकली स्कार्पियो में घुस गई। जिसमे स्कार्पियो चालक की मौत हो गई। जबकि उसका एक साथी गंभीररूप से घायल हो गया। मृतक मनोज यादव पुत्र अच्छेलाल यादव उम्र 30 वर्ष फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के वजीराबाद का निवासी था। वह अपने एक साथी के साथ अपनी स्कार्पियो को चलाते हुए गांव की एक बारात में शामिल होने अहरौला थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव जा रहा था। जैसी ही उसका वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन के रास्ते निजामपुर गांव के समीप पहुंचा। गति इतनी तेज थी कि वह सामने से जा रहे टै्रक्टर की ट्राली पर लदी सरिया नहीं देख पाया और पीछे से टक्कर मार दी जिसमे ट्राली से बाहर निकली सरिया में स्कार्पियो वाहन फस गया। इस हादसे में मनोज यादव की दर्दनाक मौत हो गई। साथ में बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस के माध्यम से मौके पर पहुंची माहुल पुलिस ने हायर सेंटर भेज दिया। बताया जा रहा है उसका घायल साथी फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अताईपुर गांव का निवासी है। समाचार लिखे जाने तक उसके नाम का पता नही चल सका है।
0 Comments