संवाद कार्यक्रम में सीएम ने किसानों के लिए कही बड़ी बात... 20 जनपद के किसानों ने रखी ये मांग!



लखनऊ। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास 5 कालीदास मार्ग पर गन्ना किसानों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश के लगभग 20 जनपदों के गन्ना की खेती करने वाले लगभग 150 किसानों से भेट कर आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले दो कार्यकालों में किसानों ने महसूस किया कि अब वह सरकार के एजेंडे में पहले स्थान पर हैं। देश में कृषि को लाभकारी बनाने और किसानों को सशक्त बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। गन्ना मूल्य 20 रुपये प्रति कुण्टल बढ़ाये जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा की गन्ना मूल्य अब 370 रुपये प्रति कुण्टल हो गया है। उन्होंने कहा जब गरीब, मज़दूर और किसान शहर में जाता है तो उन्हें रुकने की समस्या होती है। इसके लिए उनसे प्रदेश के हर ज़िला मुख्यालय पर सरकार द्वारा किसान भवन बनाने का सुझाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने कहा कि पिछले 6 वर्षों के अंदर डबल इंजन की सरकार ने लगभग 7 लाख करोड़ की राशि सीधे अन्नदाता किसानों के खाते में भेजी है। अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के पूर्व डबल इंजन की सरकार द्वारा यह अन्नदाता किसान भाइयों को उपहार है। उन्होंने आश्वासन दिया की डबल इंजन की सरकार पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ अन्नदाता किसानों के हितों के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। संवाद कार्यक्रम का समापन और आभार ज्ञापन करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की सरकार जब से उत्तर प्रदेश में बनी है तब से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की तरफ अग्रसर है।कामेश्वर सिंह ने कहा की आज पूरे प्रदेश का किसान खुश है और उनके प्रतिनिधि और गन्ने की खेती करने वाले किसान पूरी रात चल कर प्रदेश के कोने कोने से लखनऊ आए है सिर्फ मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए यह गौरव का विषय है। संवाद कार्यक्रम का संचालन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम सिंह पटेल जी ने किया।

Post a Comment

0 Comments