बरेली। प्रदेश बरेली में एक स्कूल प्रिंसिपल ने बिना नहाए आए पांच छात्रों को सजा सुनाते हुए उन्होंने परिसर में ही स्नान करवाया। इतना ही नहीं इसका वीडियो बनाकर खुद वायरल भी कर दिया। ठंड में ठिठुरते बच्चों का वीडियो देखकर लोग मजा ले रहे हैं। बरेली में सोमवार सुबह फरीदपुर तहसील स्थित छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में 5 छात्र बिना नहाए कॉलेज आए थे। कॉलेज में प्रार्थना होने से पहले प्रिंसिपल ने बच्चों को नहाने के बारे में पूछा तब पता चला कि वो बगैर नहाए हुए थे। कॉलेज प्रिंसिपल इस पर नाराज हुए और परिसर में लगे ट्यूबवेल पर ले। वहां पर उनको नहलवाया। ताजा ठंडे पानी से नहाने के बाद छात्र ठिठुरने लगे। बच्चों को ठिठुरते हुए ठंड में नहाना पड़ा। नहाने पर ठिठुर रहे बच्चों की प्रिंसिपल ने ही स्वयं वीडियो बनाई और दोबारा नहाकर आने की हिदायत दी। यह वीडियो खुद ही अपने ग्रुप में डाल दी, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने ही वीडियो बनाकर अन्य लोगों को मोटिवेट करने के लिए ग्रुप में शेयर किया था। प्रिंसिपल के इस कदम पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

0 Comments