प्रेमी के लिए महिला ने छोड़ा परिवार...बेटी ने मारा ताना तो दांत से काटी नाक...और फिर!



पीलीभीत। पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में अजब मामला सामने आया है। 40 साल की महिला पति और बेटी को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। इस पर उसकी बेटी ने समाज में बदनामी कराने का ताना मारा। इससे गुस्साई महिला ने दांतों से बेटी की नाक चबाकर उसे घायल कर दिया। यह मामला क्षेत्र में शनिवार को चर्चा का विषय बना रहा। बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला तीन दिन पूर्व दूसरे गांव में रह रहे अपने प्रेमी के घर चली गई थी। महिला की 17 वर्षीय बेटी पता लगाते हुए शनिवार सुबह अपनी मां के पास पहुंची। उसने अपनी मां को काफी बुरा भला कहा। सरेआम मां-बेटी में काफी नोकझोंक हुई। झगड़ा होता देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। विवाद बढ़ने पर महिला ने अपनी बेटी को घर जाने के लिए कहा। बेटी घर जाने की बजाये चीख चीखकर मां को खरी-खोटी सुनाने लगी। बेटी बार-बार मां से समाज में नाक कटाने की बात कह रही थी। इससे गुस्साई महिला ने दांतों से बेटी की नाक चबा डाली, जिससे वह घायल हो गई। जैसे-तैसे भीड़ ने दोनों को अलग किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि इस मामले में अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments