आजमगढ़। महाराष्ट्र की जानी मानी साहित्यिक संस्था वाग्धारा द्वारा रंगमंच के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए आजमगढ़ की रंगकर्मी ममता पंडित को आगामी 16 जनवरी 2024 को मुंबई में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैंस के हाथों ‘वाग्धारा यंग अचीवर्स अवार्ड’ प्रदान किया जाएगा। ज्ञात हो कि इससे पूर्व यह सम्मान प्रख्यात अभिनेता पंकज त्रिपाठी, यशपाल शर्मा समेत सुरेखा सीकरी निरंजन गोस्वामी, सुरेश भारद्वाज, राजेंद्र गुप्ता आदि ख्यातिलब्ध नामों को मिल चुका हैं। ममता पंडित के इस उपल्ब्धि से उनके प्रशंसकों और शिष्यों में हर्ष व्याप्त हैं। उनके दो दशक से भी अधिक लंबे संघर्षपूर्ण रंगमंचीय सफर में यह एक बड़ी उपल्ब्धि हैं। इससे आजमगढ़ के कला जगत का सम्मान बढ़ता हैं।

0 Comments