आजमगढः प्रस्तावित अन्नागार की भूमि से हटा अतिक्रमण, लेखपाल निलंबित!

25 बिस्वा बंजर भूमि पर अवैध रूप से हुई थी फसल की बुवाई




फहद खान/सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अराजी देवारा नैनीजोर में प्रस्तावित अन्नागार का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया था, इसी दौरान ने ग्रामीणों ने प्रस्तावित भूमि के समीप सटी हुई बंजर भूमि पर अतिक्रमण कर गन्ना की फसल बोने की शिकायत की थी। उक्त मामले का भी निरीक्षण किया गया। वही जिलाधिकारी के आदेश पर लेखपाल को निलंबित कर हटा दिया गया। अतिक्रमण पर त्वरित रूप से कार्रवाई की गयी। जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने अराजी देवारा नैनीजोर में प्रस्तावित अन्नागार की भूमि का निरीक्षण किया। जिसमें ग्रामीणों ने प्रस्तावित भूमि के समीप सटी हुई बंजर भूमि पर अतिक्रमण कर गन्ना की फसल बोने की शिकायत की गई। अन्नागार से सटे हुए 25 बिस्वा बंजर भूमि पर भीम यादव व उमाशंकर यादव ने अवैध रूप से कब्जा कर गन्ना के फसल की बुवाई की थी। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के आदेश पर उप जिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता ने प्रभारी कानूनगो व लेखपाल महेंद्र प्रसाद को मंडल आराजी देवारा नैनीजोर निलंबित कर उपजिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया। वहीं उनके स्थान पर रितेश यादव की तैनाती की गई। वहीं उप जिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता के आदेश पर सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम समाज की 25 बिस्वा बंजर भूमि की पैमाइश करा कर अवैध अतिक्रमण कर भीम यादव व उमाशंकर यादव के गन्ना की बुवाई को ट्रैक्टर से हटाया गया। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने एक दिन पूर्व अन्नागार की प्रस्तावित भूमि के निरीक्षण में ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित रूप से उप जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई की वहीं अतिक्रमण हटाए जाते समय दर्जनों की संख्या में लोग जुट गए और आपस में चर्चा परिचर्चा करते रहे।

Post a Comment

0 Comments