आजमगढ़ः फर्जी दस्तावेज के दम पर अपनी मां की जमीन हड़पने वाला गिरफ्तार...



आजमगढ़। धन दौलत का लोभ मानव की कितना गिर सकता है इस बात प्रमाण तरवां थाना क्षेत्र के जूवां गांव मिला है। यहां एक बेटे ने अभिलेखों में हेरा-फेरी कर अपने मां की जमीन को अपने नाम करा ली। जानकारी होने पर दूसरे बेटे ने अपने भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी। वहीं तरवां पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के दम अपनी मां की जमीन को अपने नाम कराने वाले बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, तरवां थाना क्षेत्र के ग्राम जूवां निवासी मोहन चौहान पुत्र स्व. रिखई चौहान ने स्थानीय थाने पर शिकायत किया की 29 जुलाई को भाई राजाराम व भतीजा सन्तोष द्वारा धोखाधड़ी करके माता स्व0 रमांवती देवी के नाम की जमीन को फर्जी शपथ पत्र बनवाकर व एक मात्र जायज कानूनी वारिश अथवा अपने आपको अकेला पुत्र बताकर खरिहानी की मूल्यवान जमीन अपने नाम करवा लिया गया। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को सब इंस्पेक्टर सौरभ त्रिपाठी आरोपी राजाराम चौहान पुत्र स्व0 रिखई चौहान को ग्राम खरिहानी बाजार से गिरफ्तार लिया। पुलिस ने इस गिरफ्तारी सूचना आरोपी की पत्नी कल्याणी देवी को दिया है। वहीं आरोपी के बेटे की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments