आजमगढ़: प्रधान पर गबन का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन...और फिर!



श्याम सिंह/ माहुल। अहरौला विकास खंड की ग्राम पंचायत दखिनगावा गाँव के ग्रामीण रविवार को गाँव के बाहर सड़क पर इकट्ठा हो कर प्रधान पवन कुमार यादव पर सरकारी धन के गबन का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी किया। ग्रामीणों ने प्रधान पवन कुमार यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि गाँव की सड़क से नदी तक जल निकासी के लिए एक मात्र नाला है जो सफाई के अभाव में जाम हो गया है और तीन माह पहले इसकी सफाई के नाम पर एक लाख छः हजार नौ सौ पच्चास रूपए का फर्जी भुगतान प्रधान द्वारा करा लिया गया। इसी तरह समतलीकरण रास्तों की मरम्मत नाली खड़ंजा आदि के नाम पर प्रधान द्वारा करीब दस लाख के सरकारी धन का गबन किया गया है। प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराते हुए कार्यवाही की मांग किया। यह विरोध प्रदर्शन दिन में दो बजे से शुरू होकर एक घंटे बाद समाप्त हुआ। इस मौके पर संदीप चौरसिया, जालंधर चौरसिया, उजागिर चौरसिया, मोती चौरसिया, मटरू बेचू, रामासरे आदि लोग रहे। वहीं प्रधान पवन कुमार यादव ने इसे राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते कुछ लोगो के चढ़ाने पर मुझे बदनाम करने का कुचक्र रचा जा रहा। आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। किसी भी जांच का सामना करने के लिए वे तैयार है। मैं हमेशा ग्रामसभा का कार्य निष्पक्ष होकर करता हूँ।

Post a Comment

0 Comments