खिलाड़ियों के बहाने युवाओं को साध रहे जयंत...हाथ मलती रह गई भाजपा!


एशियन गेम्स के पदक विजेताओं पारुल-अन्नु और किरण का सम्मान करेगी रालोद




मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डबल इंजन की सरकार को छकाते हुये राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हीं के दांव से उन्हें पटखनी दे दी। इवेंट के माहिर मोदी और योगी को 2024 के चुनाव में राजनैतिक मैदान छिनने की तैयारी से उतरे जयंत ने एशियन गेम्स चौंपियंस को सम्मानित करने का फैसला कर पश्चिमी यूपी के युवाओं को पार्टी से जोड़ने का बड़ा दांव चल दिये। रालोद की ओर से एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली पारुल चौधरी, अन्नु रानी और कांस्य पदक विजेता किरण बालियान के लिए 16 अक्तूबर को सम्मान समारोह आयोजित होगा।जयंत चौधरी जयंत इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सोमवार को पार्टी की ओर से बहादरपुर और इकलौता गांव में जयंत खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। इस मौके पर एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया गया है।इवेंट आयोजन के महारथी भाजपाई हाथ मल कर रह गये हैं। समारोह की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता रोजाना गांवों में जाकर बैठकें कर रहे हैं। रालोद की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत की ओर से शुक्रवार को पारुल चौधरी के घर जाकर सम्मान किया है। रालोद ने मिशन 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। सभी धर्मों के लोगों को जोड़ने के जहां पार्टी की ओर से भाईचारा सद्भावना सम्मेलन किए जा रहे हैं, वहीं युवाओं और खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए खेलों को भी बढ़ावा दे रही है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की खिलाड़ियों सहित अन्य युवाओं पर नजर है इसलिए पार्टी की ओर से खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी संख्या में खिलाड़ी हैं। यहां कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही कई जिलों से खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं। वे यहां से निकलकर देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। पारुल, अन्नु, किरण भी इन्हीं खिलाड़ियों में शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के सम्मान के लिए रालोद द्वारा 16 नवंबर को बड़ा समारोह किया जा रहा है। यहां जयंत खुद इन खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। इससे पहले भी जयंत चौधरी सांसद निधि से मुजफ्फरनगर में खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए बड़ी धनराशि दे चुके हैं। उन्होंने राजस्थान के जयपुर में भी एक लॉ कालेज के इंडोर स्टेडियम के लिए दस लाख रुपये अनुदान के रूप में दिए। इसके अलावा बागपत में रेसलिंग कोर्ट बनाने सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी पत्र लिखे हैं। जल्द ही मेरठ में भाईचारा सम्मेलन भी होगा। इसके अलावा समरसता अभियान चलाएं जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments