आजमगढ़ः नारी शक्तियों को सम्मानित कर बीजेपी जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णपाल ने कही बड़ी बात...“मिशन शक्ति“ के विशेष अभियान का शुभारम्भ!



आजमगढ़। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर संचालित “मिशन शक्ति“ के विशेष अभियान (फेज-04) का शुभारम्भ शनिवार लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता की उपस्थिति में हरिऔध कला केंद्र में किया गया। इस अवसर पर आईजी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि श्री कृष्णपाल द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न विभागों के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेण्टो देकर सम्मानित किया गया। जिसमें बाल विकास पुष्टाहार विभाग की रेनू शर्मा, सरोज पाल, डूडा विभाग की प्रिया सिंह, रेनू चौधरी, माध्यमिक शिक्षा विभाग की अनुराधा गौतम, ज्योति सिंह, प्रज्ञा राय, मोनिका कुशवाहा, राजस्व विभाग की ज्योति तिवारी एवं कोमल कुमारी लेखपाल सदर, जिला युवा कल्याण विभाग की सीमा देवी, संध्या कुमारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विद्युत सखी रेशम राजभर, सीमा देवी, हुस्नेआरा खातुन, शिमला देवी, संध्या यादव, पुलिस विभाग की अनामिका शुक्ला, साक्षी सिंह, सुषमा यादव, गीता देवी, महिला कल्याण विभाग की अन्नू सिंह महिला शक्ति केन्द्र, सरिता पाल केन्द्र व्यवस्थापक वन स्टाप सेन्टर, ममता यादव केस वर्कर वन स्टाप सेन्टर, पंचायती राज विभाग की चांदनी शुक्ला पंचायत सचिव मुहम्मदपुर, शिवांगी विश्वकर्मा पंचायत सचिव पल्हनी, प्रीति सिंह जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, साकरूण सफाईकर्मी पल्हनी व वर्षा भारती सठियांव को प्रशस्ति पत्र व मोमेण्टो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की महिलाएं और बेटियां उन्नति के पथ पर अग्रसर है। शासन-प्रशासन एवं संसद और विधानसभा सहित अन्य क्षेत्रों में इनकी भागीदारी बढ़ रही है। सरकार की मंशा है कि जब तक देश की आधी आबादी मजबूत नहीं होगी, तब तक देश मजबूत नहीं होगा। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत संचालित योजनाओं के बारे में भी बात की। कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए सरकार बेहद गंभीर है। कहा कि वर्तमान में नारी शक्तियां खेल, शिक्षा, विज्ञान, तकनीकी, डिफेंस, सिविल सेवा और राजनीति के अलावा अन्य क्षेत्रों में सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। कहा कि प्रदेश सरकार जिस तरह से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संकल्पित है, उसे हम प्रशासन स्तर से अपने अधिकारियों के माध्यम से सुचारू रूप से सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने और इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कॉविड काल जैसी बिषम परिस्थितियों के दौरान महिला आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशा और एएनएम के कार्यों को विश्व स्तर पर सराहे जाने का जिक्र किया। इसी के साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, तहबरपुर की छात्राओं द्वारा मार्शल आर्ट (कराटे) का प्रदर्शन किया गया। जिसके उपरान्त मार्शल आर्ट की निर्देशक नीलम यादव को प्रशस्ति पत्र व मोमेण्टो देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शमा शेख, प्रवक्ता राजकीय बालिका इण्टर कालेज, आजमगढ़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व आज़ाद भगत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, सीएमओ डॉ0 आईएन तिवारी, सीओ सिटी गौरव शर्मा, परियोजना निदेशक, बीएसए, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, पीओ डूडा, सम्बंधित अधिकारी, महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी, स्वयं सेवी संस्थाओ के प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments