एक बार फिर वायरल हुआ 75 साल का दूल्हा...बोला- चुपके से जाऊंगा और दुल्हन को...



बांदा। इस बार चुपके से जाउंगा और दुल्हन को ले आउंगा। इस घोषणा के साथ 75 साल का दूल्हा सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल है। उसका कहना है कि पिछली बार वह 500 बारातियों के साथ दुल्हन लेने जा रहा था। दुल्हन के परिजन इतने बारातियों का स्वागत नहीं कर सकते थे। इसलिए दुल्हन ने मना कर दिया था। अब वह चुपचाप जाएगा और शादी कर दुल्हन को अपने साथ लेकर आएगा। बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव में अजीब शादी के रूप में एक मामला सामने आया था। यहां के निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग रामसजीवन 22 अक्तूबर को बारात लेकर हमीरपुर जा रहे थे। रीति-रिवाज के अनुसार सारे काम हुए, दूल्हे ने भी शेरवानी और पगड़ी पहनी थी। लेकिन जब वह हमीरपुर की ओर बढ़े तभी एक कॉल ने उनके चेहरे की खुशी छीन ली। बताया गया कि कॉल दुल्हन की थी और उसने शादी करने से मना कर दिया। उसके बाद बुजुर्ग उदास हो गया और शादी के उसके अरमान टूट गए। बताया जाता है कि घर में भी उसका इसी वजह से तनाव बढ़ गया और अब वह बाहर रहता है। उसके बाद फिर से उसकी शादी चर्चा में आ गई है। रामसजीवन का कहना है कि उस बार दुल्हन ने बारातियों की संख्या अधिक होने की वजह से मना कर दिया था। इसलिए अब वह चुपचाप जाएगा और अपनी दुल्हन को ब्याह कर घर लाएगा।

Post a Comment

0 Comments