रजत तिवारी/ आजमगढ़। मेहनगर नगर पंचायत के निवासी मनोज मौर्य को विश्व हिंदू परिषद का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनना का जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज मौर्य ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। रविवार को जिला अध्यक्ष बनने के बाद जिला में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। श्री मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कदम से कदम मिलाकर चलते हुए संगठन की मजबूती पर कार्य किया जाएगा। साथ ही गौ रक्षा, लव जिहाद एवं अन्य हिंदुत्व के मुद्दों अपनी प्राथमिकता के साथ आवाज उठाई जाएगी। इसी क्रम में आज विश्व हिंदू महासंघ की बैठक आर्यमगढ़ के जिला कार्यालय गंगोत्री नगर हनुमान मंदिर पर हुई। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु कांत चौबे, प्रदेश मंत्री मनोज श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री हरिनारायण सिंह, आजमगढ़ मंडल प्रभारी आशुतोष सिंह, मऊ जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह विकी, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय सोनकर, मनोज सेठ, संदीप सिंह, दीपक सिंह, सूरज मौर्य, सिद्ध् सोनकर आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments