Azamgarh: रायफल लेकर पत्नी को धमकाना पड़ा भारी... आरोपी पति पहुंचा सलाखों के पीछे!


आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा त्रिपुरारपुर खालसा गांव में पत्नी को रायफल से पति को धमकाना भारी पड़ गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर रायफल जब्त कर ली।

देवारा त्रिपुरारपुर खालसा गांव की मंजू देवी पत्नी इंद्रासन ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी थी। पुलिस पहुंची तो पति रायफल लिए हुए था। उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि रायफल के साथ पति को गिरफ्तार किया गया है। उधर अतरौलिया पुलिस ने हर्ष फायरिंग में तमंचा संग आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बीते दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। दो व्यक्ति एक शादी समारोह में अवैध शस्त्र से फायरिंग करते दिख रहे थे। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी शशिकांत तिवारी निवासी हैदरपुर खास को गिरफ्तार किया गया। उससे तमंचा बरामद हुआ।

Post a Comment

0 Comments