आजमगढ़: पूर्व चेयरमैन को डस्टबिन घोटाले में 17 लाख रिकवरी की नोटिस...


आजमगढ़। अजमतगढ़ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पारसनाथ सोनकर को डस्टबिन खरीद में घोटाला की 17 लाख 25 हजार 750 रुपये रिकवरी की अधिशासी अधिकारी ने दूसरी बार नोटिस जारी किया। इससे हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, तत्कालीन सभासदों द्वारा घोटाले का आरोप लगाया गया था। दोष सिद्ध होने पर चार मार्च को उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। पारसनाथ पर लगाए गए आरोप की जांच तत्कालीन उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह द्वारा की गई थी। 

जांच में डस्टबिन का 17 लाख 25 हजार 750 रुपये का घोटाला सामने आया था। इस मामले में जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसकी विवेचना तत्कालीन क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह द्वारा की गई थी। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इस मामले में 31 जुलाई को पहली बार ईओ अजमतगढ़ अलका मौर्या द्वारा नोटिस किया गया था। धनराशि नहीं जमा हो पाने के चलते दूसरी नोटिस जारी किया गया है।

इस संबंध में ईओ अलका मौर्या का कहना है कि दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है। यदि रुपये नहीं जमा किए गए तो आगे विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कर सरकारी खजाने में धन जमा कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments