बीच सड़क पर बैठे युवक को बीजेपी नेता की कार ने रौंदा...लाइव कैद हुई मौत, घटना का वीडियो वायरल


गाजियाबाद। शहर से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार सवार ने बीच सड़क बैठे युवक को बेरहमी से रौंद डाला। हादसा कल देर रात कविनगर क्षेत्र के आरडीसी फ्लाईओवर पर हुआ. कार पर बीजेपी विधायक प्रतिनिधि लिखा हुआ है। घटना सोशल मीडिया पर लाइव कर रहे युवकों के मोबाइल में कैद हुई है। कार में फंसे होने के बावजूद युवक को आगे तक कार ने घसीटा। लाइव कर रहे युवकों के चिल्लाने पर कार रुक गई। कार से उतरे चालक को युवक के पहिए में फंसने की जानकारी दी गई। पहिए में दबे युवक की मौत हो गई है। शव की शिनाख्त होने का इंतजार किया जा रहा है।

वीडियो में कार का नंबर नोट करने की आवाज भी सुनाई दे रही है। कार का नंबर उत्तर प्रदेश का है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। बीती रात आरडीसी फ्लाईओवर पर कार ने बीच सड़क बैठे युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक कार के पहिए में फंस गया। कार चालक ने कुछ दूर तक पहिए में फंसे युवक को घसीटा। हादसे में युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने थाना कविनगर में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments