आजमगढ़ः महाराजा सुहेलदेव राज्य विवि के निर्माणकार्य को बारिश ने लगाया ब्रेक... अब क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक ने लिया ये निर्णय!


आजमगढ़। आर्कन पावर इंफ्रा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक उमाकांत प्रसाद ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय योजना परियोजना राज्य व केंद्र सरकार के लिए एक बहुत ही प्रतिष्ठित और महत्त्वपूर्ण परियोजना है अनुबंध के अनुसार निर्माण पूर्ण होने की तिथि 31 अक्टूबर 2023 है और सौंपने की तिथि 31 जनवारी 2024 है। लेकिन बारिश के कारण अब इसके निर्माण कार्य में देरी हो सकती है। 

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय और राज्य सरकार ने अगस्त 2023 के अंत से नए भवनों में काम कार्य शुरू करने की योजना बनाई है इसी योजना के तहत विश्वविद्यालय और राज्य सरकार के निर्देश पर कार्यकारी एजेंसी एम व एस आर्कन पावर इंफ्रा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कुछ इमारतों तथा कुछ इमारतों के कुछ हिस्सों को अगस्त 2023 के अंत तक पूरा करने तथा उसको सौंपने के पूरी कोशिश कर रहा हैं। 

उन्होंने कहा कि परियोजना की वर्तमान स्थिति और तीव्र प्रगति को ध्यान में रखते हुए इस लक्ष्य को प्राप्त करने में कोई समस्या नहीं थी। लेकिन 24 जून से 4 जुलाई और फिर 14 जुलाई से 16 जुलाई की सुबह तक हुई बारिश लक्ष्य प्राप्ति में बड़ी बाधा उत्पन्न कर रही है। क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक के के अनुसार इस बारिश के कारण न केवल बारिश के दौरान बल्कि बारिश के बाद भी बारिश के प्रभाव के कारण सभी बाहरी गतिविधियाँ पूरी तरह से और आंतरिक गतिविधियाँ आंशिक रूप से विलंबित हुई है इसी कारण लक्ष्य प्राप्ति में विलंब हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments