आजमगढ़ में रामायणकालीन पौधे से सजेगा मूल सरयू नदी के तट...57 गॉंवों के ग्राम प्रधान संग बनाई गई ये रणनीति!


आजमगढ़। जिले में मूल सरयू नदी के किनारे व तट प्रान्त में 55555 रामायणकालीन पौधे लगाए जाएंगे। इसी विषय को लेकर महराजगंज विकास खंड में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने बैठक की। जिसमें आजमगढ़ में मूल सरयू नदी के किनारे के सभी 57 गांव में रामायणकालीन पौधरोपण की योजना बनी। यह पौधरोपण महाभियान 22 जुलाई को प्रातः ही होगा, जिसमें अधिकाधिक संख्या में जनभागीदारी की बात की गई।

इस अभियान से स्थानीय तथा पौराणिक महत्व के पौधों का संरक्षण होगा, नदी की सुरक्षा हो सकेगी साथ ही धरती की जलधारण क्षमता में भी विकास होगा । इसकी जानकारी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दी गयी। इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता कैसे सुनिश्चित की जाएगी, इस विषय पर जिला विकास अधिकारी ने निर्देश दिए। लोक दायित्व के संयोजक पवन कुमार सिंह ने नदी की पौराणिकता एवं रामायणकालीन पौधों पर प्रकाश डालते हुए आने वाली पीढ़ी के लिए इसे आवश्यक बताया।

लोकदायित्व की पहल पर प्रारम्भ होने वाला यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व में तथा मुख्य विकास अधिकारी के संयोजन तथा संचालन में 22 जुलाई को सम्पन्न होगा। बैठक में महराजगंज, बिलरियागंज, हरैया और अजमतगढ़ के बीडीओ तथा एपीओ एवं 57 गॉंवों के लगभग सभी ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments