आजमगढ़ः और जब चीनी मिल निरीक्षण के दौरान कचड़े में पड़ा डीएम का पैर ...फिर जाने क्या हुआ!


आजमगढ़। चीनी मिल सठियांव डिस्टलरी का निरीक्षण करते समय जब जिला अधिकारी विशाल भारद्वाज का पैर कचड़े में पड़ा तो वहां मौजूद सारे अधिकारी और कर्मचारी जहां सन्न रहे गए वहीं जिला अधिकारी पारा चढ़ गया। हालत वहां पर मौजूद सभी अधिकारी व कर्मचारियों की हालत खराब हो गई। यह दृश्य एक क्षण के लिए सबको जीरो पर ला दिया। जिला अधिकारी जीएम की तरफ देखते हुए कहा कि डिस्टलरी में भ्रमण कर यहां की गंदगी बारे में कभी जानने की कोशिश की। इस झेंपते हुए जीएम ने कहा कि बारिश का पानी जमा होने के कारण इस तरह की समस्या पैदा हो गई। दरअसल, चीनी मिल सठियांव का निरीक्षण करने गुरूवार को करीब 12 बजे डीएम विशाल भारद्वाज पहुंचे चीनी मिल की आसवीन ईकाई में गंदगी देखकर भड़के उठे साफ सफाई करने का आदेश दिया। वहीं उपायुक्त आबकारी स्वारथ चौधरी को गैरहाजिर रहने पर नोटिस जारी कर दिया। 

इस दौरान उन्होंने चीनी मिल का अन्य कार्यों का जायजा लिया। कमियों को ठीक करने के लिए सक्त आदेश दिया। गन्ना किसानों के भुगतान के बारे पूछा तो बताया गया भुगतान शत प्रतिशत हो चुका है। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले चीनी मिल की सहयोगी ईकाई डिस्टलरी जहां एथनाल बनता है। वहां पहुंचे वहां पर डिस्टलरी ईकाई से निकला हुआ गंदा पानी का जमाव और कचड़ा देखकर संचालन करने वाली सिसोदिया कम्पनी के जीएम अजीत कुमार राय को जमकर फटकार लगाई और इस साफ कराने का तत्काल आदेश दिया। और डिस्टलरी के क्षमता के बारे में पूछा। टैकंर लगाकर लोड हो रहे एथांनाल के समय उपायुक्त आबकारी स्वारथ चौधरी गायब मिले। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने को कहा। टैंकर के चालक से गेट पास मंगा तो विभागीय अधिकारी कर्मचारी ले जाकर दिखाया। इसके बाद फायर सम्बंधित जानकारी ली। 

जिस जीएम अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि विगत वर्ष जुलाई में साफ सफाई कराया गया था। डिस्टलरी की क्षमता के बारे में जानकारी देते हुए अजीत कुमार राय ने बताया कि प्रतिदिन 30 हजार लीटर एथनाल तैयार होता है। गन्ना आपूर्ति के बारे में पूछने पर जीएम ने बताया कि जनपद सहित गैर जनपद मऊ, गाजीपुर, जौनपुर व चन्दौली से गन्ना आपूर्ति होती है। गन्ना किसानों का भुगतान सत प्रतिशत किया जा चुका है। गन्ना किसानों का बकाया नहीं। चीनी उत्पादन के बारे में जानकारी ली चीनी का उत्पादन 2 लाख 10 हजार 932 कुन्तल हुआ था। जिसमें अवशेष स्टाक मे 1 लाख 18 हजार कुन्तल है। बिजली का उत्पादन कुल 6 करोड़ रुपये की आय है। चीनी मिल मिल हाउस के मरम्मत के बारे में जानकारी देते हुए जीएम ने बताया कि 20 प्रतिशत काम हुआ शेष काम हो रहा है। पिछले वर्ष इसजैक कम्पनी 1करोड़ 96 लाख का पैकेज था। वह बढ़कर 2 करोड. 16 लाख रुपये हो गया है। इसके बाद चीनी मिल से निकलने वाले शीरा और बगास (खोइया) में भी जानकारी ली। 

इस अवसर जीएम अनिल कुमार चतुर्वेदी, जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल, मुख्य गन्ना अधिकारी त्रिलोकी सिंह,चीफ केमेसिट वीके यादव, आसवनी ईकाई प्रभारी रामसजन राम, मुख्य लेखाकार सुरेन्द्र यादव, उप प्रबंधक राहुल यादव, वीके मिश्रा, बालकिशन, बिन्दु पटेल, राम अवध, आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments