Azamgarh: जानलेवा हमले के आरोप में पति-पत्नी सहित तीन गिरफ्तार...एक बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में!


आजमगढ़। जहानागंज पुलिस ने जमीन विवाद में जानलेवा हमले के आरोप में पति-पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बांस का डण्डा भी बरामद कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार, जहानागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सेवटा निवासी डा.देवेन्द्र नाथ पांडेय ने 16 जुलाई को स्थानीय थाने पर सूचना दिया कि मेरे पुत्र अभ्यानन्द पाण्डेय एवं शशिकान्त मिश्र को राजस्व के कर्मचारियों द्वारा विवादित जमीन पर हरिजन बस्ती के पास बुलाये जाने पर पहुँचे तब तक मुनीब पुत्र सहावदीन, देवानन्द उर्फ देवा पुत्र मुनीब, प्रमिला पत्नी देवानन्द एवं उनका लड़का नाम अज्ञात मेरे पुत्र अभयानन्द पाण्डेय एवं शशिकान्त मिश्र को डंडे, लाठी एवं किसी धारदार हथियार से बाह व सर पर मारे जिससे गम्भीर चोटें आयी है। जिससे दोनो बेहोशी के हालत में है। 

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विवेचना उ0नि0 बेचू प्रसाद को सौंपी गई। मंगलवार को उ0नि0 बेचू प्रसाद मय हमराह द्वारा आरोपी देवानन्द उर्फ राजदेव पुत्र मुनीव व मुनीव पुत्र साहबदीन व परमिला पत्नी राजदेव निवासी सेवटा को सुम्भी बाजार नहर पुलिया के पास करीब 2 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments