मुबारकपुर।आजमगढ़। एक ही बरसात ने सठियांव ब्लांक के दूसरी सबसे बड़ी ग्राम पंचायत स्लामपुरा बजबजाती नाली एवं संमुचित जल निकासी की पोल खोल कर रख दी है। इससे आजीज आकर लोगों ने चक शिक्टी इस्लामपुरा नयापुरा सलारपुर मार्ग को लोगों ने जमकर प्रधान के खिलाफ नारेबाजी, होहल्ला मचाते हुए जल निकासी की व्यवस्था करने की बात रख कर रोड़ जाम कर दिया।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और सोमवार को 9 बजे तक सफाई कर्मी से सभी नाले के सफाई का आश्वासन दिया तब लोग किसी प्रकार शांत हुए लोगों का कहना है कि जबसे इरफान प्रधान हुए तब से साफ सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है लोग प्रधान को मौके स्थल पर आने की बात कही लोगों ने कहा कि सफाई कर्मी नालियों की साफ-सफाई का कोई कार्य नहीं करता इसी का नतीजा है कि पटिया के ऊपर से पानी बह रहा है। केवल कागजों में ही काम हो रहा है।
खानापूर्ति कर बजट को भजा लिया जा रहा है। प्रधान की कार्यशैली को ध्यान में रखकर लोगों ने जांच कराने की भी मांग उठाई हैं। इस संबंध में प्रधान इरफान का कहना है कि मैं लखनऊ हूं बरसात के बाद काम किया जाएगा। इस अवसर पर वकील अहमद, हसन मुस्ताक, कलीमुल्लाह, नजुमुद्दीन,मोहम्मद आमिर, मोहम्मद नौशाद, इश्तियाक अहमद, जैनुल, नजरे आलम आदि लोग उपस्थित रहे।

0 Comments