जो कुछ बताया उसे सुनकर पुलिस भी हो गई शर्मसार!
मूल रूप से औरैया जिले के फंफूद थाना क्षेत्र एवं वर्तमान में टूंडला थाना क्षेत्र निवासी युवक की शादी 31 मार्च 2023 को हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी टूंडला स्थित मकान पर परिवार के साथ रह रही थी। घर में खुशियों का माहौल था। बधाई गीत गाए जा रहे थे। लोग नवेली दुल्हन की मुंह दिखाई की रश्म के लिए घर आ-जा रहे थे। शनिवार की सुबह युवक जगा तो पत्नी नहीं दिखी। उसने बाहर आकर देखा तो घर पर भी नहीं दिखाई दी। इस पर उसने घर वालों से पूछा तो उन्होंने भी कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। नवेली बहू के गायब होने खबर निकली तो आसपास के लोग भी जमा हो गए। जानकारी करने पर पता चला कि बहू रात करीब डेढ़ बजे घर का दरवाजा खोलकर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई।
परिजन ने रिश्तेदारों में, पहचान वालों में फोन करके जानकारी करना शुरू कर दिए। पता चला कि बहू रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अहमद नगर निवासी अपने प्रेमी अजय कुमार के साथ चली गई है। जानकारी हुई तो पीड़ित पति सीधे थाने पहुंचा। उसने अपनी पीड़ा पुलिसकर्मियों को बताई। पीड़ित ने पत्नी के प्रेमी अजय कुमार, उसके माता-पिता, भाई-बहन के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाहिता और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।
0 Comments