मची चीख-पुकार, 42 से अधिक यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर!
सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक दिन के दस बजे के करीब गोरखपुर की तरफ से प्राइवेट बस आजमगढ़ जा रही थी, जबकि आजमगढ़ की तरफ से आ रही रोडवेज की बस गोरखपुर जा रही थी। दोनों बसों की रफ्तार तेज थी। बगहीडांड़ पुल काफी सकरा है, इसके बाद भी दोनों बसों की रफ्तार कम नहीं हुई। जिसके कारण दोनों बस आमने-समाने टकरा गई। इस घटना में दोनों बसों के लगभग चार दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद यात्री बसों का शीशा तोड़कर बस से बाहर कूदे। दुर्घटना के बाद मौके पर बसों में बैठे यात्रियों की चीख पुकार गूंज उठी। घटना के बाद स्थानीय लोगों मौके पर पहुंच गए और बस सवार घायल यात्रियों की मदद करने में जुट गए। सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक दिन के दस बजे के करीब गोरखपुर की तरफ से प्राइवेट बस आजमगढ़ जा रही थी, जबकि आजमगढ़ की तरफ से आ रही रोडवेज की बस गोरखपुर जा रही थी। दोनों बसों की रफ्तार तेज थी। बगहीडांड़ पुल काफी सकरा है, इसके बाद भी दोनों बसों की रफ्तार कम नहीं हुई। जिसके कारण दोनों बस आमने-सामने टकरा गई। घटना के बाद आईजी, डीएम और एसपी ने भी अस्पताल पंहुव कर राहत कार्यों का जायजा लिया।
घायलों में घोसी के ग्राम पिपरवा ताल निवासी रवि प्रकाश चौबे पुत्र सुदर्शन चौबे 45 वर्ष, शहर कोतवाली के सलेमपुर निवासी श्रेया पुत्री गंगा राम 22 वर्ष, ग्राम बरदह निवासी संजय गौंड़ पुत्र बुद्धू गोड़ 40 वर्ष, केराकत निवासी विनोद यादव पुत्र शिवशंकर यादव 45 वर्ष, सैदक नदू निवासी सुभाष यादव पुत्र विद्यासागर यादव 48 वर्ष, मधुबन निवासी सुशील कुमार पुत्र लालबिहारी 52 वर्ष, ग्राम कोरहड़े केराकत निवासी नन्दनी पुत्री सुरजू राम 22 वर्ष, ग्राम अहमदपुरा निवासी अमिना खातून पुत्री सेराज 45 वर्ष, बलरामपुर निवासी नितीन चौहान पुत्र अजीत चौहान 24 वर्ष, टेकटहुआ निवासी राम विजय सिंह पुत्र बब्बन सिंह 35 वर्ष, बासगांव निवासी अमित कुमार पुत्र रामनरेश 41 वर्ष, बासगांव निवासी गिरजा सिंह पुत्र अनिल सिंह 38 वर्ष, शाहगढ़ निवासी तबस्सूम पुत्री नफीस खान 32 वर्ष, काशीपुर सिधारी निवासी देवनाथ राम पुत्र फौजदार 38 वर्ष, रामपुर सोहड़ निवासी अनिता पुत्र उमेश 30 वर्ष, हसनपुर मधुबन निवासी नेहा पुत्री आलमखान 25 वर्ष, आमदपुर घोसी निवासी मदिना खातून पुत्री रहमतुल्ला 35 वर्ष, बनगांवा निवासी अमला देवी पुत्री सत्याप्रकाश गुप्ता 35 वर्ष, फरीहा निवासी प्रिया कुमारी पुत्री हरिनन्द 20 वर्ष, चमरियावगंज निवासी शिवकुमार जायसवाल पुत्र बच्चन जायसवाल 48 वर्ष, कुरहनी घोसी निवासी सकलदीप पुत्र बालचन्द्र 32 वर्ष, खाजीपुर तहबरपुर निवासी गुड्डू सिंह पुत्र 40 वर्ष, खटौली निवासी अप्पी राय 40 वर्ष, सिकन्दरपुर निवासी विनोद यादव पुत्र राधेश्याम यादव 38 वर्ष, भुजही निवासी अंजली गुप्ता पुत्री अनिल गुप्ता 25 वर्ष, कटिहारी घोसी निवासी ममता पुत्र सुग्रीव कुमार 32 वर्ष, कोहड़े जौनपुर निवासी शिवम पुत्र सुरजू राम 15 वर्ष, रायपुर मेहनगर निवासी रूदल कुमार पुत्र सकलदीप 28 वर्ष, बासगांव निवासी अनिल कुमार सिंह 54 वर्ष, देवरिया निवासी रंजना सिंह, संदीप सिंह, दीक्षा सिंह, बनकट निवासी महेन्द्र चौबे, जमुई निवासी रेखा यादव, कोतवाली निवासी अंकल, नीलम 40 वर्ष, रासेपुर मेहनगर निवासी जीतेन्द्र मिश्र 55 वर्ष, देवरिया निवासी सागर प्रताप सिंह पुत्र संदीप सिंह 4 वर्ष, फूलपुर निवासी शिव प्रकाश 30 वर्ष शामिल है।
0 Comments