आजम खां के हाथ से निकली स्वार सीट, छानबे में एक बार फिर भाजपा आगे


नोएडा। आजम का एक और किला भाजपा गठबंधन के खाते में गया है। आजम के बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की सीट पर भाजपा गठबंधन का कब्जा हो गया है। 1996 के बाद बीजेपी गठबंधन को स्वार में सफलता मिली है। शफीक अहमद अंसारी प्रदेश में भाजपा गठबंधन के पहले निर्वाचित विधायक बने हैं। उपचुनाव में सपा को बड़ा झटका लगा है। आजम खां के हाथ से स्वार सीट निकल गई है। यहां अपना दल के शफीक अहमद अंसारी ने 8,824 वोटों से जीत दर्ज की है। इसी के साथ रामपुर की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा और उसके सहयोगी दलों का कब्जा हो गया है।

रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सवेरे आठ बजे शुरू हुई। यहां बुधवार को मतदान हुआ था। स्वार सीट पर छह, जबकि छानबे सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में उतरे। स्वार सीट से सपा ने अनुराधा चौहान और अपना दल ने शफीक अहमद अंसारी को प्रत्याशी बनाया। उधर, छानबे सीट पर सपा ने कीर्ति कोल और अपना दल ने रिंकी कोल को उम्मीदवार बनाया। मिर्जापुर की छानबे विधान सभा उप चुनाव का 21वां राउंड में भाजपा अपनादल गठबंधन प्रत्याशी 3909 मतों से आगे हो गया है। वहीं समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल को 49008 और रिंकी कोल अपना दल एस 52917 मत प्राप्त हुए हैं।

स्वार सीट पर जीत के बाद अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने आजम खां पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजम खां कहते थे कि अब्दुल्ला को कोई नहीं हरा सकता है। आज आजम खां का घमंड टूटा है। छानबे उपचुनाव के लिए 15 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। 15वें राउंड में अपना दल प्रत्याशी रिंकी कोल 483 मतों से आगे हो गई हैं। कीर्ति कोल को 36386 मत मिले हैं और रिंकी कोल को 36869 मत मिले। छानबे उपचुनाव के लिए 14 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। 14वें राउंड में अपना दल प्रत्याशी रिंकी फिर पीछे हो गई हैं। सपा प्रत्याशी कीर्ति 150 मत से आगे चल रही हैं। कीर्ति कोल को 33968 मत मिले हैं और रिंकी कोल को 33818 मत मिले।

आजम का एक और किला भाजपा गठबंधन के खाते में गया है। आजम के बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की सीट पर भाजपा गठबंधन का कब्जा हो गया है। 1996 के बाद बीजेपी गठबंधन को स्वार में सफलता मिली है। शफीक अहमद अंसारी प्रदेश में भाजपा गठबंधन के पहले निर्वाचित विधायक बने हैं। उपचुनाव में सपा को बड़ा झटका लगा है। आजम खां के हाथ से स्वार सीट निकल गई है। यहां अपना दल के शफीक अहमद अंसारी ने 8,824 वोटों से जीत दर्ज की है। इसी के साथ रामपुर की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा और उसके सहयोगी दलों का कब्जा हो गया है।

Post a Comment

0 Comments