पहनावा देख पुलिस भी हैरत में!
पूरे मामले में युवती के पिता की ओर से तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब अचानक जब युवती अपनी बहन की ननद को लेकर घर पहुंची तो दोनों युवतियों को कोतवाली बुलवाया गया। इनमें एक युवती युवक की वेशभूषा में थी और दूसरी विवाहिता की। जानकारी लेने पर पहले तो दोनों युवतियों ने आपस में विवाह करने की बात कही।
इनमें से बहजोई क्षेत्र निवासी युवती का कहना था वह बिलारी थाना क्षेत्र निवासी अपनी बहन की ननद के साथ बीते करीब छह माह से अधिक समय से नोएडा में रह रही है। वह नोएडा में मार्केटिंग रिप्रजेंटेटिव का काम करती है और उसके साथ रहने वाली बहन की ननद एक मॉल में काम करती है। दोनों एक साथ लिव इन रिलेशनशीप में रहना चाहती हैं। सुरक्षा को लेकर अदालत से भी आदेश कराकर संबंधित थाने में भिजवा दिए गए हैं। इसके बाद करीब दो घंटे की पंचायत के बाद दोनों युवतियां कोतवाली से चलीं गईं। इस बीच दोनों युवतियों के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे।

0 Comments