पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी से बची जान
गांव में चौकीदार मनोहर लाल पासी उर्मिला संग रहते है। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे वो पत्नी संग लोकभवन के पास पहुंचे और ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आत्मदाह की कोशिश की। इस दौरान पहले से सुरक्षा डयूटी पर मौजूद पुलिस वालों ने आग लगाने से पहले ही दंपती को पकड़ लिया।
दंपती को कोतवाली ले जाया गया है। बातचीत की गई तो दंपती ने प्रधान पति पर चुनावी रंजिश के चलते उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी पक्ष मुकदमे में समझौते का दबाव डाल रहे हैं।

0 Comments