आजमगढ़: नौकरी दिलवाने के नाम पर रूपए हड़पने के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार


आजमगढ़। जीयनपुर पुलिस ने नौकदी दिलवाने के नाम पर रूपए हड़पने के आरोप में पति-पत्नी को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरई इस्माइलपुर निवासी जयप्रकाश यादव पुत्र तिलकू यादव 4 जनवरी 2023 का तहरीर मा0 न्यायालय आजमगढ़ द्वारा आदेशित शुदा प्रार्थना पत्र जरिये पेशी पैड प्राप्त हुआ, जिसमें वादी द्वारा बताया गया था कि आरोपी मनोज कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी चांदमारी इमिलिया थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ हाल पता अजय नगर कामता चिनहट लखनऊ पूर्वी कमिश्नरेट लखनऊ व सीमा सेठ पत्नी मनोज कुमार निवासी चांदमांरी इमिलिया थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ हाल पता अजय नगर कामता चिनहट लखनऊ पूर्वी कमिश्नरेट लखनऊ उ0प्र0 द्वारा वादी के पुत्र मोहन से नौकरी लगवाने के नाम पर 705000 रुपया ले लिया गया व कूट रचित फर्जी नियुक्ति पत्र ज्वाइनिंग हेतु दे दिया गया।

इसकी जानकारी होने पर जब वादी द्वार अपने पैसे वापस मांगे गये तो आरोपियों द्वारा वादी को 630000 रुपया वापस कर दिया गया और बाकी 75000 रुपया वापस मागने पर आरोपियों द्वारा गाली गुप्ता देते हुये जान से मारने की धमकी दी गयी। इस तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। बुधवार को उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता ने आरोपी मनोज कुमार पुत्र सुरेश राम व सीमा सेठ पुत्र मनोज कुमार निवासी चांदमांरी इमिलिया थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ हाल पता अजय नगर कामता चिनहट लखनऊ पूर्वी कमिश्नरेट लखनऊ को आलियाबाद कटायी तिराहे पर हरई इस्माइलपुर जाने वाले रास्ते के पास से समय करीब 19.15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता मय हमराह शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments