...तो क्या अब सुलझ जाएंगी कई गुत्थियां?
पूछताछ में खान सौलत हनीफ के बताने पर पुलिस ने पिस्टल, आईफोन, और दो मोबाइल जब्त किए थे।पुलिस का दावा है की ये आई फोन खान सौलत को अतीक अहमद ने दिया था। पुलिस के अनुसार अतीक के जेल से एक रजिस्टर मिला था, जिसमें आईफोन से संबंधित कई आईडी और कोड लिखे हुए थे। ये आइफोन उमेश पाल हत्याकांड यानी 24 फरवरी 2023 से पहले खरीदे गए थे।जेल में बंद अतीक और अशरफ के अलावा शूटरों और साजिशकर्ता को एक-एक आईफोन दिए गए थे।। अब सौलत के आईफोन से पुलिस ने कई जानकारी जुटाई है, करोड़ों के लेनदेन से लेकर अन्य जानकारी भी पुलिस को मिली है।
पुलिस आईफोन की मदद से हर चैट की जानकारी खंगालने में लगी हुई है। अब से 2 महीने पहले 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल की हत्या की गई थी।जिसके दो आरोपी असद और गुलाम पुलिस मुठभेड़ में मारे गए, लेकिन अभी भी इसके तीन मुख्य आरोपी गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर पुलिस के गिरफ्त से फरार हैं। इन तीनों आरोपियों पर पुलिस 5- 5 लाख का इनाम रखी है। बता दें कि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर भी 50 हजार का इनाम रखा गया है।

0 Comments