PFI से कनेक्शन की चर्चा
जरवलरोड थाना क्षेत्र के जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला वैराकाजी निवासी नजमुज्जमां उर्फ नजम के घर शनिवार की रात अचानक लखनऊ एटीएस ने छापा मारा। युवक कुछ समझ पाता तब तक उसे एटीएस ने दबोच लिया और उसे लेकर जरवल चौकी पहुंची। यहां से एटीएस उसे लेकर जरवलरोड थाना पहुंची और यहां भी उससे पूछताछ की। कुछ देर की पूछताछ के बाद एटीएस उसे अपने साथ लेकर चली गयी। अचानक हुई इस छापेमारी व गिरफ्तारी से क्षेत्र में हड़कंप है।

0 Comments