अब नई दुल्हन के लिए मांगेंगे टिकट
मामून शाह खान ने 45 घंटों के अंदर ही अपने लिए दुल्हनिया खोज ली। वहीं वह अब रामपुर के मोहल्ले अंगूरी बाग की रहने वाली शना खानम से शादी करने जा रहे हैं। मामून शाह नगर निकाय चुनाव के नामांकन से 2 दिन पहले 15 अप्रैल को शनिवार को निकाह करेंगे। इस निकाह का आयोजन हसीन मैरिज हॉल में 15 अप्रैल को रात 10ः30 बजे होगा। बता दें कि 17 अप्रैल को रामपुर में निकाय चुनाव के नामांकन की आखरी तारीख है और आज 15 अप्रैल को नेताजी का निकाह है।
निकाह को लेकर लोग कह रहे हैं कि “ये नेतागिरी जो न करवाए वह कम ही है” वही कांग्रेस नेता मामून शाह ने सोशल मीडिया पर अपील जारी कर लोगों से निकाह में शामिल होने की दावत दी। उन्होंने सभी को आमंत्रित करते हुए लिखा कि मेरे सभी अज़ीज़ दोस्तों, बुज़ुर्गो, भाइयों और मुझसे मोहब्बत करने वालों. कल मेरी शादी मे आप सभी लोग हसीन मैरिज हॉल मे रात 10.30 बजे पहुंचे। इसके लिए शादी के कार्ड भी छाप चुके हैं और दोस्तों को बांटे जा रहे हैं। शादी के बाद मामून शाह खान अपनी पत्नी को नगर पालिका की चेयरपर्सन का उम्मीदवार बनाएंगे।

0 Comments