निकाय चुनाव: पहले चरण में 2 अध्यक्षों समेत 86 निर्विरोध....

7592 पदों के लिए 44226 उम्मीदवार मैदान में


लखनऊ। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में एक नगर पालिका एवं एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 86 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के मुताबिक चार मई को पहले चरण में अब 7592 पदों के लिए 44226 उम्मीदवारों के बीच 4 मई को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि जनपद आगरा की नगर पंचायत दयालबाग में अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है। 

इसके अलावा आगरा, मथुरा, गोरखपुर और मुरादाबाद नगर निगमों में दो - दो तथा झांसी, फिरोजाबाद एवं सहारनपुर नगर निगम में एक-एक पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए। साथ ही नगर पंचायतों में आगरा में 13, महराजगंज से 10, गोंडा से 3, कुशीनगर प्रयागराज, फतेहपुर एवं मैनपुरी से 2-2 तथा श्रावस्ती से एक सदस्य निर्विरोध चुना गया है।

झांसी में नगर पालिका चिरगांव अध्यक्ष को निर्विरोध चुना गया है। इसके अलावा साथ ही 36 नगर पालिका सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। आगरा से 9 सदस्य, रामपुर एवं शामली से 4-4, सहारनपुर से 3, गोंडा, झांसी, मथुरा, लखीमपुर खीरी से 2-2, जालौन, फतेहपुर, फिरोजाबाद, महराजगंज, संभल, सीतापुर, हरदोई से एक-एक नगर पालिका सदस्य निर्विरोध चुन लिया गया। 

पहले चरण के लिए महापौर पद के 126 में से 122 नामांकन पत्र वैध मिले। 9 मैदान से हट गए तो यह लड़ने वालों की संख्या 122 रह गई। निगमों के पार्षद पद पर 5432, नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 1069, पालिका सदस्य पद पर 14862, नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 2932, एवं सदस्य पद पर 19818 सदस्य चुनावी रण में हैं।

Post a Comment

0 Comments