दिलचस्प होगा रिश्तों का मुकाबला
अछनेरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने रेनू कोली को प्रत्याशी बनाया है। रेनू कोली की सास ओमवती को राष्ट्रीय लोकदल ने टिकट देकर मुकाबला दिलचस्प किया है। वहीं शहर में वार्ड 72 से भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह के बेटे अमीरेश कुशवाह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। इसी वार्ड से गिर्राज कुशवाह के भाई राजेंद्र सिंह ने भतीजे के सामने निर्दलीय ताल ठोक दी है।
बाग फरजाना से निवर्तमान पार्षद संजय राय का टिकट काटकर इस बार भाजपा ने शरद चौहान को प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटने के बाद सोमवार को संजय राय ने निर्दलीय नामांकन कर दिया। वहीं, वार्ड 25 गढ़ी भदौरिया में मिथलेश का टिकट रातोंरात कट गया। यहां भाजपा से सोमवार को सुमन देवी ने नामांकन किया। नामांकन कराने भाजपा महानगर मंत्री भुवन भूषण शर्मा स्वयं नगर निगम पहुंचे।

0 Comments