इसी प्रकार, टिकट मांग रहे सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी निर्दलीय पर्चा भरा है। इसमें वार्ड-7 महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-दो से जितेंद्र कुमार वर्मा उर्फ पल्लू वर्मा, वार्ड नंबर 79 सिविल साइन-1 से संदीप श्रीवास्तव, वार्ड नंबर 72, सिविल लाइन-2 से रितेश सिंह बब्बू ने नामांकन दाखिल कर पार्टी प्रत्याशियों की राह में रोड़ा खड़ा कर दिया है। सबसे ज्यादा बगावत वार्ड नंबर 25 में है। यहां मनोज अग्रहरि, शंभू सिंह विशेन, भूपेंद्र सिंह के अलावा पूर्व पार्षद श्रवण पांडेय ने पर्चा भरा है। निषाद पार्टी ने शहर के दस वार्डों से अपने प्रत्याशी उतारकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। सभी प्रत्याशी ऐसे वार्ड से उतारे गए हैं, जहां निषाद समाज की बहुलता है। पार्टी की ओर से वार्ड नंबर 13 से वर्मानंद कन्नौजिया, 19 से गुंजा निषाद, 30 से निर्मला देवी, 38 से सुधीर निषाद, 39 से नरेंद्र कुमार, 43 से कुंजन निषाद, 51 से आरती निषाद, 54 से रमेश निषाद, 65 से अवनीश निषाद, एसके से गोविंद निषाद को प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि निर्दल नामांकन दाखिल करने वाले पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत की जा रही है। 20 तक नाम वापस लेने का समय है। तब तक कार्यकर्ताओं को मना लिया जाएगा। उम्मीद है कि सभी कार्यकर्ता मान जाएंगे और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को जीत दिलाने में मदद करेंगे।

0 Comments