Azamgarh: कुएं में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस


आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भटौरा गांव के सिवान मे एक कुआं से एक अज्ञात महिला शव मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास गाँव के लोग जुट गये। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच मे जुट गई। समाचार लिखे जाने शव की पहचान नहीं हो पाई थी।

थाना क्षेत्र के भटौरा गांव के सिवान एक कुआं से उठ रही दुर्गन्ध के चलते शक के बिना पर ग्रामीणों देखा तो कुआं में एक शव पड़ा था। शव को देखने के बाद गाँव में जंगल आग की तरह फैल गई। आसपास के गाँव के लोग जुट गए। सूचना पाकर थाना पुलिस भी पहुंच गयी। और कुआं से शव को पुलिस ने बाहर निकलवाया और उसके पहचान की कार्रवाई में जुट गई हैं।

बता दें कि शव अज्ञात महिला का है। सलवार और सूट पहनी है। हाथ में चूड़ियां पहनी हुई हैं। उम्र लगभग 35 वर्ष बताया जा रहा है। इस सम्बन्ध थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है। जेब से आधार कार्ड मिला है। जिसकी जाँच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments