आजमगढ़ः पूर्व की सरकारें वोट लेने के बाद मछुआ समाज को समझती थी अछूतः डा. संजय निषाद

मत्स्य कबीना मंत्री ने कहा मौजूद केंद्र व प्रदेश सरकार ने समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा


आजमगढ़। मत्स्य कबीना मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद ने जल्दीपुर ग्राम सभा में सर्वोदय इंटर कॉलेज में कहा कि निषाद पार्टी का विजन और मिशन है कि गांव के गरीब के हाथ मे पावर आये, क्योंकि आजादी के 70 दशक बाद भी देश प्रदेश में राज करने वाली पार्टियों ने केवल अपने सहयोगियों को लाभ पहुँचाया किन्तु गाँव के गरीब के नाम पर वोट लेने के बाद भी उनके लिए कभी कुछ नही किया। आज हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। निषाद पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की नीति है कि गाँव के गरीब के साथ साथ हर धर्म और वर्ग का विकास है।

उन्होंने कहा कि जिस मछुआ समाज को पूर्व की सरकारें अछूत समझती थी आज उसका ख्याल रखने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार कर रही है, पिछले बजट में 20 हजार करोड़ ब्लू रेवोल्यूशन के नाम पर मछुआ समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रावधान किया है और बीते दिन में पास हुए बजट में मछुआ समाज के लिए 6 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान कर मछुआ समाज को विकास के क्रम में आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा आगामी चैत्र शुक्ल पंचमी 26 मार्च को निषाद राज जयंती पर आजमगढ़ की जनता से प्रभु श्री राम के आत्मबल सखा निषाद राज गुह्य जी के जन्मोत्सव पर भारी से भारी संख्या में पहुँचने की अपील करते हुए त्रेता में भगवान राम और निषाद राज के मिलन को भी जनता के साथ रखा। कहा पूर्व की सरकारों ने निषाद राज गुह्य जी की जयंती के बहाने केवल मछुआ समाज का वोट लेने का काम किया किन्तु विकास और निषाद संस्कृति को बर्बाद करने का कार्यं किया।

Post a Comment

0 Comments