गैर प्रांतों से लाकर कर रहे कारोबार, पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल
एटीएस की टीम बीते वर्ष असलहा तस्करों को दबोचने के बाद भी शांत नहीं पड़ी थी। सुरागरशी में तस्करी बदस्तूर होने के इनुपट मिल रहे थे। इसी आधार पर एटीएस और जिले की पुलिस ने मिलकर काम किया तो सफलता हाथ लग गई। पुख्ता हो गया कि हथियार दूसरे प्रांतों से लाकर बेचे जा रहे हैं। आपरेशन शनिवार को शहर के जजी के मैदान के निकट हुआ तो रामशब्द यादव निवासी जीयनपुर और संजय यादव निवासी गजहड़ा मुबारकपुर हत्थे चढ़ गए। दोनों के पास से 10 पिस्टल और 20 मैग्जीन, दो मोबाइल बरामद हुए।
फरार व्यक्ति रामशब्द का बेटा कमलेश कुमार यादव है। पुलिस सटीक सूचना पर जजी के मैदान के पास घेराबंदी की थी, कि कुछ ही देर बाद दो व्यक्ति पिट्ठू बैग लेकर पहुंचे ही थे कि दोनों को दबोच लिए। गिरफ्तार अभियुक्त राम शब्द यादव पर कुल 32 मुकदमें दर्ज हैं। छह माह पूर्व एटीएस की टीम आजमगढ़ के बिलरियागंज में स्थानीय पुलिस के साथ आपेरशन किया था। 27 अक्टूबर 2022 को छापेमारी हुई तो चार पिस्टल, 10 एयरगन और एक बंदूक और बड़ी संख्या में अर्धनिर्मित हथियार बरामद हुए थे। उस मामले में जिले के काजी गन हाउस का संचालक भी हत्थे चढ़ा था।

0 Comments