50 हजार के इनामी शूटर अब्दुल कवि के चस्पा किए गए पोस्टर...


कौशांबी। जिले में राजू पाल हत्याकांड के शूटर अब्दुल कवि की खोजबीन के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। पुलिस और एसटीएफ उसकी सरगर्मी से खोजबीन कर रही है। 25 जनवरी 2005 में विधायक राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। पुलिस की तफ्तीश में अब्दुल कवि का नाम सामने आया था। घटना के 18 साल बीत जाने के बाद भी वह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। पुलिस के बाद सीबीआई भी मामले की जांच कर रही है, लेकिन कवि हाजिर नहीं हुआ। 

24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस को कवि की याद आई और उसकी खोजबीन में जुट गई। पुलिस ने कौशांबी के सरायअकिल थाना क्षेत्र के भखंदा गांव में स्थित अब्दुल कवि के मकान को ध्वस्त कर दिया था। उसके मकान की दीवारों से भारी मात्रा में असलहे और धारदार हथियार बरामद किए गए थे। इस मामले में उसके परिवार के सभी सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 

उसके भाई कादिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गत दिनों पुलिस ने अब्दुल कवि पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है। जिले के सभी सार्वजनिक स्थानों बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर कवि के पोस्टर लगाए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments