हत्या के बाद 50 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ी महिला और फिर..
ग्रामीणों ने इसकी सूचना बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक आर एस शर्मा, हेड कांस्टेबल भरत यादव भईया लाल, महिला कांस्टेबल रंजना सभी लोग मौके पर पहुंच गये। महिला सोनामती को नीचे उतरने को कहा गया लेकिन वह बोली मुझे अब बच्चों तथा किसी से कोई मतलब नही है,मै फांसी लगाकर जान दे दूंगी। पेड़ की ऊंचाई बहुत होने की वजह से उपर चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। किसी प्रकार से महिला को बहला फुसलाया गया तो 20 फीट तक नीचे आई। फिर वह ऊपर चढ़ने लगी।
इतने में भरत और भईया दिवान तथा गांव का पूरन पेड़ पर चढकर महिला को पकड़ लिया और उसके गले से रस्सी को निकाल कर नीचे उतारा। दोनों हेड कांस्टेबल की हिम्मत ने महिला को खुदकुशी करने से बचा लिया। महिला ने कहा कि गांव के कुछ लोग मेरे पति जय प्रकाश को शराब पिला कर मुझे प्रताड़ित करवाते थे। इसके वजह से मैंने पति की हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि महिला के निशान देही पर धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।
0 Comments