हाथरस। जिले में एक बहू दीवार फांदकर अपने घर में घुसी और उसने अपनी सास को जमकर पीटा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आवास विकास कॉलोनी में एक महिला का अपने ससुरालियों से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते महिला अपने पति के घर में दीवार फांदकर घुस गई। आरोप है उसने अपनी सास के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है।
दो सीसीटीवी वीडियो हैं, पहले वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला दीवार पर चढ़कर घर में कूंदी। दूसरे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जहां पर सास थी, उस कमरे में पहुंच कर सास को बुरी तरह से पीटने लगी। यह दाेनों वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगे।
कोतवाली निरीक्षक सदर लोकेश भाटी ने बताया कि महिला का अपने ससुरालियों से संपति को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर मारपीट की गई है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 Comments