आजमगढ़ः किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार, पुलिस अभिरक्षा में एक बाल अपचारी


आजमगढ़। निजामबाद व जीयनपुर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो बदमाशों को गिरफ्तार लिया।जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, निजामाबाद पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। जबकि एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार, स्थानीय थाने पर पीड़िता ने 22 मार्च को शिकायत किया कि आरोपियों द्वारा उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी की गई है। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान अन्य धाराओं की वृद्धि की गई। शुक्रवार को उ0नि0 धनंजय प्रसाद शुक्ला मय हमराह द्वारा आरोपी हिमांशु कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद को फरिहा चौराहे से समय करीब 10.30 बजे पुलिस हिरासत में तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों का चालान न्यायालय किया गया। 

उधर जीयनपुर पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, जीयनपुर थाने में 6 मार्च को पीड़िता ने शिकायत किया कि बहन को आकाश उर्फ रजनीकान्त ग्राम बीबीपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ द्वारा बहला फुसला करके भगा ले गया है तथा पूछने पर रजनीकान्त द्वारा भद्दी-2 गालियाँ देते हुए जान माल की धमकी दी गयी। 

इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसकी विवेचना उ.नि. मायापति पाण्डेय द्वारा सम्पादित की जा रही है। इसी दौरान धारा 376 भादवि 4(2) पाक्सों एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। शुक्रवार को उ.नि. मायापति पाण्डेय मय हमराह द्वारा आरोपी आकाश उर्फ बाबीदेवल को कस्बा जीयनपुर मुबारकपुर तिराहा के पास से समय करीब 12.00 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments