आजमगढ। क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने अजमतगढ़ के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पारसनाथ सोनकर को गिरफ्तार किया है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर डस्टबिन खरीद में घोटाले का आरोप है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर 4500 डस्टबिन खरीदने का आरोप है। यह सभी डस्टबिन 350 रूपए की दर से खरीदी गई थी। इनमें से 3500 डस्टबिन का हिसाब पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नहीं दे पाए थे। इस मामले में 25 जनवरी वर्ष 2022 में सगड़ी के तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए 17 लाख, 25 हजार 750 रूपए की गड़बड़ी का आरोप लगाया था।
मामले की जांच जिले के जीयनपुर थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच कर रही थी। इसी क्रम में आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में जिले के एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया ने बताया कि गबन मामले में दर्ज विवेचना की जिले की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही थी। पुलिस की विवेचना में आरोप सही पाए गए।
जिसके बाद जीयनपुर थाने के इंस्पेक्टर यादुवेन्द्र पांडेय और क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। इसके साथ ही आरोपी पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन पर गुंडा एक्ट सहित आठ गंभीर मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने न्यायालय में चालान करने के बाद जेल भेज दिया हैंं।
0 Comments