पत्रकार विकास परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ सी पी मिश्रा को मिला डायमंड होमियो अवार्ड...


जौनपुर। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में किरण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित डायमंड होमियो अवार्ड 2023 में जनपद जौनपुर के बरईपार क्षेत्र के आयर गांव निवासी डॉ सी पी मिश्रा पुत्र श्री जगदम्बा प्रसाद मिश्र को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया । सी पी मिश्रा जी राजकीय एस डी जे एच मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर पद पे कार्यरत हैं व पत्रकार विकास परिषद जौनपुर के जिलाध्यक्ष है। यह पुरस्कार उनके चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया गया।

किरण सेवा संस्थान द्वारा कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम सिरमौर रीवा मध्यप्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, सांसद जनार्दन मिश्र, विधायक नागेंद्र सिंह, आयुष विभाग के सचिव पंकज शर्मा, होमियोपैथिक मेडिसीन बोर्ड मध्यप्रदेश की रजिस्ट्रार डॉ आयशाअली उपस्थिति रहे। किरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ अभय मिश्र द्वारा डायमंड होमियोअवार्ड व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

इस कार्यकर्म में 21 राज्यों के चिकित्सको को सम्मानित किया गया। डॉक्टर सी पी मिश्रा को इस सम्मान से सम्मानित होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। अनिल पांडेय, सुनील पांडेय, सुजीत सिंह, प्रदीप यादव, रत्नेश आदि ने दूरभाष के माध्यम से डॉक्टर मिश्रा को बधाई देकर खुशी व्यक्त की ।

Post a Comment

0 Comments